भाजपा ने संजय भाटिया को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, पंजाबी समुदाय में टिकट देकर साधे एक तीर से दो निशाने

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Mar, 2026 05:51 PM

the bjp has nominated sanjay bhatia as a rajya sabha candidate hitting two bird

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा से राज्यसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में संजय भाटिया के

चंडीगढ़ (सुधीर पांडे) : अप्रैल में खाली हो रही हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है। भाजपा ने करनाल लोकसभा से पूर्व सांसद और पंजाबी समुदाय से आने वाले संजय भाटिया को प्रत्याशी बनाया है।

संजय भाटिया संघ की पृष्टभूमि से आते हैं और संगठन में लंबा अनुभव होने के चलते उन्हें ईनाम के तौर पर पार्टी राज्यसभा भेज रही है। प्रदेश की दो राज्यसभा सीटें अगले महीने खाली हो रही हैं। रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। अब सभी की निगाहें कांग्रेस की तरफ हैं कि आखिर कांग्रेस किसे राज्यसभा प्रत्याशी बनाती है।

PunjabKesari

पंजाबी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले संजय भाटिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर भाजपा एक तीर से कई निशाने साध रही है। अगले साल की शुरुआत में ही पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पंजाबी व्यक्ति को राज्यसभा भेजकर भारतीय जनता पार्टी पंजाबियों को बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रही है। संघ और संगठन से लंबे समय से जुड़ाव और मनोहर लाल के नजदीक होने का भी संजय भाटिया को लाभ मिला है। 

क्या फिर होगा कांग्रेस के साथ खेल?

हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में पुरजोर चर्चा ये भी है कि खाली हुई राज्यसभा की दो सीटों पर भाजपा दो उम्मीदवार उताकर विरोधियों के खेमे हलचल पैदा कर सकती है। फिलहाल भाजपा ने एक ही उम्मीदवार का नाम घोषित किया है लेकिन अभी नामांकन के दो दिन का समय शेष है तो सवाल ये उठता है कि क्या दूसरा प्रत्याशी भी भाजपा द्वारा उताया जाएगा या फिर 2022 की तरह निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में आकर कांग्रेस की गुटबाजी का फायदा उठाकर राज्यसभा पहुंचने में कामयाब होगा। 

PunjabKesari

हालांकि इस बार किसी भी प्रकार का खेल होने की संभावना कम जताई जा रही है। माना जा रहा है हुड्डा खेमे के 37 में से 32 विधायक हैं और हाईकमान द्वारा सभी नेताओं और विधायकों को साफ निर्देश हैं कि इस बार गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। 2022 के चुनाव में अजय माकन हरियाणा के हाईकमान के उम्मीदवार थे लेकिन भाजपा-जजपा के समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा कांग्रेस में गंभीर असंतोष का फायदा उठाने में कामयाब रहे जिसके बाद माकन को हार का सामना करना पड़ा।

जानिए कौन हैं संजय भाटिया

29 जुलाई 1967 को पानीपत में जन्मे संजय भाटिया ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ए.बी.वी.पी. से छात्र राजनीति की शुरूआत की। संजय भाटिया ने साल 2019 में करनाल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को 6,56,142 वोटों से हराकर हरियाणा के इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की। 2024 में उन्हें चुनावी मैदान में नहीं उतारा गया। उन्हें भाजपा ने हरियाणा के साथ साथ जम्मू कश्मीर के चुनाव में भी अहम जिम्मेदारी दी गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!