रेवाड़ी में देर रात स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग: फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Mar, 2023 10:55 AM

fierce fire broke out in scrap godown late night in rewari

रेवाड़ी जिले के ओद्योगिक कस्बा बावल में एक स्क्रैप के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास बनी झुग्गियों को भी अपनी चपेट...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के ओद्योगिक कस्बा बावल में एक स्क्रैप के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास बनी झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बावल, रेवाड़ी के अलावा राजस्थान के भिवाड़ी से दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाकर करीब 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग किस वजह से लगी अभी यह पता नहीं लग पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

PunjabKesari

गोदाम में पड़ा हुआ था लाखों रुपए का स्क्रैप 

जानकारी के मुताबिक बावल के नैचाना रोड पर एक कंपनी का स्क्रैप का गोदाम बना हुआ है। इस गोदाम में लाखों रुपए का स्क्रैप पड़ा हुआ था, जिसमें कुछ खाली ड्रम भी थे, जिनमें कंपनियों में कैमिकल सप्लाई होता है। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 9 बजे इन्हीं में से किसी एक ड्रम के अंदर आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की की देखते ही देखते झुग्गियों के पास तक पहुंच गई। 

PunjabKesari

वहीं दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल कार्यालय में दी। इसके बाद रेवाड़ी से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन ये गाड़ियां भी कम पड़ती देख पड़ोसी राज्य राजस्थान के भिवाड़ी से दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!