किसानों पर पड़ने वाली लाठियां मोदी-खट्टर राज के कफन में कील साबित होगी: सुरजेवाला

Edited By Isha, Updated: 27 Nov, 2020 11:56 AM

farmers will prove to be a nail in the shroud of modi khattar raj

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने ट्वीट के माध्यम से केंद्र और हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के सीने पर पडऩे वाली लाठियां मोदी-खट्टर राज के कफन में कील साबित होगी। उन्होंने कहा कि जीतेगा अन्नदाता ही! कड़ाके की...

चंडीगढ़(बंसल): कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट के माध्यम से केंद्र और हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के सीने पर पडऩे वाली लाठियां मोदी-खट्टर राज के कफन में कील साबित होगी। उन्होंने कहा कि जीतेगा अन्नदाता ही! कड़ाके की ठंड में जायज मांगों को लेकर गांधीवादी तरीके से दिल्ली जा रहे किसानों को जबरन रोकना और वाटर कैनन चलाना मोदी-खट्टर सरकार की तानाशाही का जीवंत प्रमाण है। कृषि कानूनों के विरोध को लेकर पूर्ण समर्थन किसानों के साथ है। मोदी सरकार होश में आओ।

देश का मजदूर, बैंक कर्मी, अन्नदाता किसान और बेरोजगार युवा हड़ताल पर हैं, पर... क्या मोदी सरकार को देशवासियों की परवाह है? क्या ये राष्ट्रसेवा है या राष्ट्र हितों का विरोध? देश फैसला करे। उन्होंने लिखा, खेती बचाएंगे, देश बनाएंगे, सत्ता का अहंकार तोड़ते जाएंगे। अन्य ट्वीट में सुर्जेवाला ने मोदी को संबोधित करते हुए लिखा कि दिल्ली दरबार को अन्नदाताओं से खतरा कब से हो गया? किसानों को रोकने के लिए उन्हीं के बेटे, यानी सेना के जवान खड़े कर दिए।

काश, इतनी चौकसी सीमा पर की होती तो चीन घुसपैठ करने का दुस्साहस नहीं करता। आपकी प्राथमिकताएं सदा गलत ही क्यों होती हैं? तीसरे ट्वीट में लिखा कि धरती पुत्र सर्द रातों में भी खेतों को सींचते हैं, डरेंगे पानी की बौछारों से, मोदी गलत सोचते हैं। किसानों के साथ आतंकियों सरीखा व्यवहार देशभक्ति नहीं गद्दारी है...। संविधान दिवस पर किसानों पर अत्याचार दिल्ली दरबार और चंडीगढ़ की सरकारों के अंत का बिगुल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!