हरियाणा के इन गांवों के किसान हो जाएंगे मालामाल, सरकार बना रही ये योजना

Edited By Isha, Updated: 04 Feb, 2025 08:51 AM

farmers of these villages of haryana will become rich

हरियाणा में सड़कों की व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार ने प्रयास तेज कर दिये हैं। अब सिरसा जिले के आखिरी छोर डबवाली से लेकर पानीपत तक करीब 300 किलोमीटर दूरी का फोरलेन सड़क बनाने

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में सड़कों की व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार ने प्रयास तेज कर दिये हैं। अब सिरसा जिले के आखिरी छोर डबवाली से लेकर पानीपत तक करीब 300 किलोमीटर दूरी का फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी है। डबवाली से पानीपत तक एक्सप्रेस-वे बनेगा। हाईवे के अंडर आने वाली किसानों की जमीनों को सरकार द्वारा खरीदा जाएगा, जिससे किसानों को फायदा होगा।

इसके लिए केंद्र ने 80 लाख रुपए की डीपीआर तैयार करने दी मंजूरी दी है। वहीं ईस्ट और वेस्ट हरियाणा को यह एक्सप्रेस वे जोड़ेगा। इस एक्सप्रेस वे से 7 नेशनल हाईवे से कनेक्शन होगा, वहीं भारी वाहनों का दबाव कम होगा।
कहां-कहां से गुजेरगा ये हाईवे ? 
1. डबवाली 
2. कालावाली 
3. रोडी 
4. सरदुलगढ़ 
5. हांसपुर 
6. रतिया 
7. भूना 
8. सनियाणा 
9. उकलाना 
10. लीतानी 
11. उचाना 
12. नगुरां 
13. असंध 
14. सफीदो से पानीपत तक बनाई जाना प्रस्तावित है। 

इस तरह से पानीपत के उद्योगपतियों काे सिरसा से कपास मंगवाने के लिए सीधा मार्ग मिल जाएगा । यह मार्ग पानीपत के गांव सिवाह के पास से शुरू हाेकर गांव सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगूरा, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसपुर, सरलुलगढ़, राेडी, कालावाली से डबवाली तक बनाने की प्लानिंग है।  फतेहाबाद में प्रस्तावित फोरलेन हांसपुर पंजाब बार्डर से शुरू होकर रतिया उसके बाद भूना व सनियाणा तक बनेगी। 

हरियाणा सरकार पूर्व से पश्चिम की ओर अर्थात पानीपत से डबवाली तक एक नया राजमार्ग बनाएगी।  इस प्रोजेक्ट में करीब 14 कस्बों को फायदा होगा। इससे कस्बों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे प्रदेश के पानीपत तक यह फोर लेन हाइवे पहुंचेगा। 

डबवाली से लेकर पानीपत तक फोरलेन
इसी उद्देश्य को साधने के क्रम में डबवाली से लेकर पानीपत तक का फोरलेन रोड बनाना चाहते हैं। यह फोरलेन प्रदेश के उन वंचित कस्बों को बेहतरीन रोड मुहैय्या करवाएगा, जिन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। 

 


  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!