भाजपा की ट्रैक्टर रैली में कार्यकर्ता की मौत, 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By vinod kumar, Updated: 14 Oct, 2020 08:54 PM

farmer s death in bjp s tractor rally

अंबाला के नारायणगढ़ में केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी की कृषि कानूनों के समर्थन में ट्रैक्‍टर रैली निकली तो रास्ते में भारतीय किसान यूनियन ने रैली का घेराव कर जोरदार विरोध किया। भारतीय किसान यूनियन एक तरफ अड़ी...

अंबाला (अमन कपूर): केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया और भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी की ट्रैक्टर रैली में आज एक कार्यकर्ता की जान चली गई। जिसके बाद अब मामले में 7 लोगों के खिलाफ आईपीएस की धारा 302 , 341 , 148 , 149 और 120 बी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं रैली में हुई किसान की मौत को भाजपा के कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी ने हत्या करार देकर भारतीय किसान यूनियन, कांग्रेस और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के समर्थकों को कार्यकर्ता की हत्या का दोषी बताया है। 

PunjabKesari, haryana

कृषि कानूनों के समर्थन में अंबाला के नारायणगढ़ कस्बे में केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया और कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी की अगुवाई में निकाली जा रही भाजपा की ट्रैक्टर रैली में एक बुजुर्ग कार्यकर्ता की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक भरत सिंह के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि किसानों के रूप में आए कांग्रेसियों और चढूनी समर्थकों ने ट्रैक्टरों में तोड़फोड़ की और मारपीट की, जिसकी वजह से भरत सिंह की मृत्यु हो गई। उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

वहीं इस मामले को लेकर भाजपा के जिला प्रधान ने बताया कि कृषि कानून के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही थी और रास्ते में कुछ चढूनी ग्रुप, कांग्रेस ग्रुप के गुंडों ने रोककर पथराव और डंडे मारने शुरू कर दिए और मृतक के ट्रैक्टर पर भी कई लोग चढ़ गए जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। 

PunjabKesari, haryana

ट्रैक्टर रैली की अगुवाई कर रहे कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने भी कार्यकर्ती की मौत का दोषी कांग्रेसियों, चढूनी ग्रुप व् निर्मल सिंह ग्रुप के लोगों को बताया है। नायब सैनी का कहना है कि लोकतंत्र में किसान कांग्रेसियों और चढूनी ग्रुप व निर्मल सिंह ग्रुप के लोगों ने किसान की हत्या की है। नायब सैनी की माने तो कांग्रेसियों, चढूनी ग्रुप व निर्मल सिंह ग्रुप के लोगों ने ट्रैक्टरों पर डंडे पत्थर बरसाए जो बेहद निंदनीय है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!