टोहाना में बस पलटने का मामला: हिरासत में चालक-परिचालक, महिला सहित 3 लोगों की हुई थी मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Jun, 2026 03:27 PM

bus overturns in tohana driver and conductor detained

टोहाना शहर में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस चालक लखविंदर और परिचालक जयविंद्र लहरिया को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि टोहाना के भोडी गांव के पास आज सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना शहर में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस चालक लखविंदर और परिचालक जयविंद्र लहरिया को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि टोहाना के भोडी गांव के पास आज सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित 28 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस फतेहाबाद निवासी विशाल बिश्नोई की बताई जा रही है। 

लोगों के अनुसार हादसे के समय बस को भोडी गांव निवासी लखविंदर पास में बैठा था, जबकि जयविंद्र लहरिया कंडक्टर बस चला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को टोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!