खेत से लौट रहे किसान को पिकअप चालक ने मारी टक्कर, मौत...परिवार में पसरा मातम

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Apr, 2025 10:10 AM

farmer died in car accident

हांसी के नजदीकी गांव भाटला में वीरवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां खेत से लौट रहे किसान को पिकअप ने टक्कर मार दी।

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी के नजदीकी गांव भाटला में वीरवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां खेत से लौट रहे किसान को पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार व्यक्ति दूर जा गिरा। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा पिकअप के नंबर नोट कर लिए, मगर वह भागने में कामयाब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटला गांव निवासी लगभग 46 वर्षीय संजय शर्मा अपने खेत से घर लौट रहा था। तभी बरवाला की तरफ से एक पिकअप हांसी की साइड जा रही थी। तभी पिकअप चालक ने संजय को टक्कर मार दी। संजय मोटरसाइकिल समेत सड़क से नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने तुरंत संजय के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन उसे हांसी के सामान्य अस्पताल में लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि संजय शर्मा की एक लड़की और दो लड़के थे। संजय अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। खेती के अलावा वह पंडिताई का काम भी करता था। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

175/1

13.0

Punjab Kings

245/6

20.0

Sunrisers Hyderabad need 71 runs to win from 7.0 overs

RR 13.46
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!