Faridabad : ड्यूटी से लौट रहा था घर, तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी जिंदगी, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Feb, 2026 03:18 PM

faridabad returning home from duty a speeding truck snatched away his life le

फरीदाबाद में हुए एक दर्दनाक हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक को

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में हुए एक दर्दनाक हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

2 छोटे बच्चों का पिता था  मृतक

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 30 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। जोकि ड्यूटी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से कन्नोज का रहने वाला था। फिलहाल फरीदाबाद के सेक्टर-25 स्थित कृष्णा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। सचिन अपने पीछे 2 छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे हादसे को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। लगातार बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर सड़क सुरक्षा के नियम कब सख्ती से लागू होंगे।  
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!