Faridabad news : डीटीपी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर, मौके पर मचा हड़कंप
Edited By Manisha rana, Updated: 18 Feb, 2026 05:52 PM

फरीदाबाद में डीटीपी विभाग की तरफ से आज अवैध निर्माण पर तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में डीटीपी विभाग की तरफ से आज अवैध बैंक्वेट हॉल/खेतों पर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और चिन्हित किए गए अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त किया गया।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई से पहले विभाग द्वारा संचालकों को नोटिस जारी कर अल्टीमेटम दिया गया था, जिसमें स्वयं अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी जब निर्माण नहीं हटाए गए तो डीटीपी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर से कार्रवाई शुरू कर दी।
कार्रवाई के दौरान कई अवैध बैंक्वेट हॉल, खेतल और अन्य व्यावसायिक ढांचों को तोड़ा गया। मौके पर किसी भी तरह के विरोध या कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। डीटीपी अधिकारी का कहना है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

दुखद: हरिद्वार में बड़ा हादसा, कांवड़ लेने गए हरियाणा के 3 दोस्तों को बस ने रौंदा... 1 की मौत

फरीदाबाद : शादी से इनकार करना प्रेमी को पड़ा भारी, गुस्साई प्रेमिका ने लिया खौफनाक इंतकाम, पुलिस ने...

Faridabad: अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बैठे ट 9 पशुओं को रौंदा, 6 की मौके पर ही मौत...भड़के...

फरीदाबाद में महिला टीचर मर्डर: स्कूल में घुसकर 34 बार किए ताबड़तोड़ वार, पुलिस ने दबोचा...

फरीदाबाद : घर के बाहर साइकिल चला रहा था 7 वर्षीय मासूम, काल बनकर आई ई-रिक्शा और छीन ली सांसें

फरीदाबाद में भारी बारिश बनी आफत, अंडरपास में डूबी स्कॉर्पियो; ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान

फरीदाबाद में दिनदहाड़े महिला टीचर का Murder, नकाबपोश ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, इलाके में डर का...

बड़ा हादसा: बिना सेफ्टी किट सीवर में उतरे सफाईकर्मी की जहरीली गैस से मौत, बचाने गया साथी जिंदगी और...

...तो इस लिए हरियाणा के सीएम की थाली से हटाया गया था घेवर, सामने आई ये बड़ी वजह

सुरक्षा चक्र में फरीदाबाद: सुरक्षा के लिए 25 नाकों पर 2,000 से ज्यादा जवान तैनात, जानिए क्यों