नवजात बच्चे के लिए दूध लेने निकले थे ससुर और दामाद, आगे मौत कर रही थी Wait...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Sep, 2025 05:24 PM

faridabad father in law and son in law bodies found in yamuna river

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बसंतपुर इलाके में आई यमुना की बाढ़ में ससुर और दामाद की डूबने के चलते बीते मंगलवार को दर्दनाक मौत हो गई थी, जिनका शव बीती रात बरामद किया गया।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बसंतपुर इलाके में आई यमुना की बाढ़ में ससुर और दामाद की डूबने के चलते बीते मंगलवार को दर्दनाक मौत हो गई थी, जिनका शव बीती रात बरामद किया गया। इनका आज फरीदाबाद की बादशाह का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों की पहचान बंटी और सागर के तौर पर हुई है।

बता दें कि दामाद बंटी और ससुर सागर दोनों ही मंगलवार को घर से बाहर कुछ सामान लेने के लिए निकले थे। मृतक बंटी की एक रिश्तेदार ने बताया कि बंटी की पत्नी को लगभग 20 दिन पहले ही एक बच्चा हुआ था। इसका दूध लेने के लिए बंटी अपने ससुर के साथ घर से बाहर निकाला था, लेकिन अचानक से बसंतपुर इलाके में यमुना में आई बाढ़ के चलते पानी का स्तर बढ़ गया। लगभग तीन-चार घंटे बाद जब बंटी और उसका ससुर अजीत घर वापस लौटने लगे, तो लोगों ने उन्हें पानी के अंदर जाने से मना भी किया था, लेकिन बंटी की पत्नी और बच्चे पानी में ही अपने घर में फंसे हुए थे, जिसके चलते दोनों लोगों की बात नहीं माने और वह पानी से होते हुए अपने घर के लिए चल दिए, लेकिन रास्ते में ही गहरे पानी में दोनों समा गए, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। 

बंटी के रिश्तेदार ने बताया कि दोनों शवों को खोजने में चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र और उनकी टीम ने पूरा सहयोग किया। सिद्दीकी ने बताया कि यमुना में आई बाढ़ के चलते बसंतपुर इलाके में हजारों लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं बसंतपुर इलाके में प्रॉपर्टी डीलरों ने अपने लालच के चलते अवैध कॉलोनी को यमुना की डूब क्षेत्र में काट दिया, जिसके चलते आज हजारों लोग यमुना का जल बढ़ाने के चलते बेघर हो गए। उन्होंने कहा हैं कि जिला प्रशासन ऐसे बिल्डरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें। 

इस मामले में नवीन नगर चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र ने बताया कि यमुना में बाढ़ के चलते जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और बढ़े जलस्तर के चलते यमुना से लगते बसंतपुर इलाके और उसके आसपास इलाकों में बाढ़ आई हुई है। बीते मंगलवार को मृतक की पत्नी ने उन्हें अपने पति और पिता की गुम होने की सूचना दी थी, जिसके बाद उन्होंने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर आसपास जब लोगों से पूछताछ की और उनकी तलाश की तो पता चला कि बंटी और सागर दोनों ही यमुना के पानी में बीते मंगलवार को उतरे थे जिन्हें उतरने से लोगों ने रोका भी था ,लेकिन उन्होंने लोगों की बात नहीं मानी और वह गहरे पानी में उतर गए और पानी में समा गए।

उन्होंने कहा कि बीते शुक्रवार की देर शाम को दोनों का शव पानी से बरामद किया गया है। फिलहाल दोनों के शव का पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र बताया कि वह अभी तक लगभग ढाई सौ लोगों का रेस्क्यू कर चुके हैं और मृतक बंटी की पत्नी और उसका लगभग एक माह का बच्चा भी उसी पानी में फंसा हुआ था उसे भी रेस्क्यू कर बाहर निकल गया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!