फरीदाबाद में पुरानी रंजिश में खौफनाक मर्डर! पैरोल पर आए आरोपी ने स्कॉर्पियो से युवक को कुचला, वारदात से दहला इलाका

Edited By Harman, Updated: 06 Jul, 2026 08:23 AM

faridabad accused who was on parole crushed the youth with a scorpio

फरीदाबाद जिले के गांव फतेहपुर बिल्लौच से एक दर्दनाक घटना सामने आई। आरोप है कि पैरोल पर जेल से बाहर आए एक युवक ने

फरीदाबाद ( अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले के गांव फतेहपुर बिल्लौच में शनिवार रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई। आरोप है कि पैरोल पर जेल से बाहर आए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते 21 वर्षीय तरुण को स्कॉर्पियो से जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल तरुण को उसके दोस्त तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें काले रंग की स्कॉर्पियो सामने से आकर तरुण की बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मारती दिखाई दे रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के एलॉय व्हील्स तक टूट गए और पूरी बाइक के परखच्चे उड़ गए।

निजी कंपनी में काम करता था

जानकारी के अनुसार, तरुण आईएमटी फरीदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार रात वह अपने दोस्तों के साथ गांव में एक बिल्डिंग सामग्री की दुकान पर पार्टी कर रहा था। पार्टी खत्म होने के बाद सभी दोस्त अपने-अपने घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। कुछ देर बाद तरुण अपनी बाइक लेकर घर के लिए निकला।

जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचा, सामने से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

20 मीटर दूर जाकर गिरी बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि तरुण और उसकी बाइक करीब 20 मीटर दूर जाकर सड़क किनारे गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तरुण के दोस्तों ने बिना समय गंवाए उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।

युवक पर कई आपराधिक केस दर्ज

मृतक के परिजनों का आरोप है कि स्कॉर्पियो में सागर, विकास और नारायण सवार थे। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश के कारण तीनों ने मिलकर जान-बूझकर तरुण की बाइक को टक्कर मारी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि सागर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह दो दिन पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उनका कहना है कि यह कोई सामान्य सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित वारदात है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना का सीसीटीवी वीडियो और अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सामने से आती है और तरुण की बाइक को जोरदार टक्कर मार देती है। टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एलॉय व्हील्स तक टूट गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य अपने कब्जे में लिए।

वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो बरामद

डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि फतेहपुर बिल्लौच मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी विकास को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!