ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए दिनभर उनके प्रशंसकों का लगा तांता

Edited By Isha, Updated: 01 Mar, 2026 07:42 PM

fans flock to know about anil vij s health

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, प्रदेश के शिक्षामंत्री श्री महिपाल ढांडा, कोसली विधायक

चण्डीगढ(चन्द्र शेखर धरणी ):  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, प्रदेश के शिक्षामंत्री श्री महिपाल ढांडा, कोसली विधायक श्री अनिल यादव, जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से विधायक देवयानी राणा, पूर्व राज्यमंत्री श्री असीम गोयल के अलावा विभिन्न संगठनों तथा बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके प्रशंसकों ने हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की। 

प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य जानते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस भेंट के दौरान उन्होंने संगठन से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की। वहीं, प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मंत्री अनिल विज के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से विधायक देवयानी राणा ने मंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंच उनका स्वास्थ्य जाना। इस दौरान उनके साथ भाजपा जम्मू-कश्मीर के राज्य इकाई सदस्य चेतन वांनचू  भी मौजूद रहे। इसी प्रकार पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल, पूर्व रतिया विधायक रविंद्र ने मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना

वहीं, आज प्रात: अम्बाला छावनी के कई गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारियों, सदस्यों व सिख संगत ने मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच अरदास की। पंजाबी गुरुद्वारा साहिब के हेडग्रंथी सुखविंद्र ने सिख संगत के साथ मिलकर अरदास की। सिख संगत ने कहा कि मंत्री अनिल विज अम्बाला की शान है और वह सभी मिलकर यही कामना करते हैं कि वह जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा के कार्यों में लौटे। इस अवसर पर सरबजीत सिंह जोर, जसवंत सिंह भाटिया, अमरप्रीत सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, रणजीत सिंह, इकबाल सिंह, चनदीप सिंह, हरविंद्र सिंह,  कुलजीत सिंह बेदी, स्वर्ण सिंह, गुरजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 

वहीं आज आर्य गर्ल्स कालेज अम्बाला छावनी की पूर्व प्राचार्य डा. अनुपमा आर्य ने मंत्री अनिल विज को समर्पित कविता “अजीम शख्स” सहित कई कविताएं पढ़ी। मंत्री अनिल विज को समर्पित यह काव्य संग्रह उन्होंने स्वयं लिखा था। 

आज भाजपा महिला से जुड़ी महिलाओं ने मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना, इसके अलावा भाजपा आईटी सेल टीम, विभिन्न भाजपा पार्षदों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका हालचाल जाना। 

इसी प्रकार, मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए आज पूर्व सूचना आयुक्त हरियाणा व पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता अपनी टीम के साथ मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे। इसी प्रकार कांग्रेस पार्षद सुधीर जायसवाल, अमेरिका में एनआरआई गुरुद्वारा सोसाइटी के प्रधान जत्थेदार चरण सिंह, जेसीआई अम्बाला, ब्राह्मण सभा सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका हालचाल जाना। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!