जन्मदिन पार्टी में युवक की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने लगाया जाम

Edited By Isha, Updated: 15 Aug, 2019 11:48 AM

family killed in birthday party family jammed over arrest of accused

एनआइटी तीन नंबर स्थित आंगन रेस्तरां में जन्मदिन पार्टी में आए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने इस मामले में रेस्तरां के मालिक सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है

फरीदाबाद (सूरजमल): एनआइटी तीन नंबर स्थित आंगन रेस्तरां में जन्मदिन पार्टी में आए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने इस मामले में रेस्तरां के मालिक सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम बीके अस्पताल में कराया। वहीं लोगों ने आरोपियोंं को गिरफ्तार न किए जाने पर व घटना के विरोध में शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम खोला। 

जानकारी के अनुसार एनआइटी 2सी डब्ल्यूएच निवासी जितेश भाटिया ने बताया कि उनके ममेरे भाई संदीप के बेटे का मंगलवार को जन्मदिन था, इसलिए उन्होंने उन्हें भी पार्टी के लिए आंगन रेस्तरां में बुलाया था। इस पार्टी में उनका 26 वर्षीय भाई हितेश अपनी पत्नी साक्षी संग गया था। उधर, संदीप व उनके परिवार के सदस्य भी पार्टी में थे। बताया जाता है कि रात को पार्टी के दौरान डीजे भी बज रहा था और सभी नाच-गा रहे थे। निर्धारित समय के बाद देर रात तक डीजे बजाने पर विवाद हो गया। इस दौरान ममेरे भाई संदीप के नौकर की एक वेटर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 

संदीप बीच बचाव के लिए चला गया व इस दौरान वेटर ने संदीप को थप्पड़ मार दिया। यह देख हितेश बीच-बचाव के लिए पहुंच गया। हितेश की पत्नी साक्षी भी बीच बचाव करने लगी। इस मारपीट में हितेश बुरी तरह घायल हो गया, उसे अस्पताल ले जाया गया, पर उसकी मौत हो गई। एसजीएम नगर थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि रेस्तरां मालिक सचिन सहित अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!