कुरुक्षेत्र: शाहाबाद में पारिवारिक विवाद में चलीं गंडासियां, बुजुर्ग घायल...वारदात  CCTV में कैद

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Nov, 2025 11:39 AM

family dispute in shahabad resulted in the use of axes elderly man injured

शाहाबाद उपमंडल के गांव शरीफगढ़ में पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। झगड़े में तेजधार हथियारों से हमला कर 70 वर्षीय बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : शाहाबाद उपमंडल के गांव शरीफगढ़ में पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। झगड़े में तेजधार हथियारों से हमला कर 70 वर्षीय बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पूरी वारदात  CCTV में कैद हुई वारदात हो गई है। घायल को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है।

शाहाबाद थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि गांव शरीफगढ़ में शेर सिंह और जगीर सिंह के परिवारों के बीच पुराना विवाद है। शुक्रवार को एक पक्ष ने दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया था। शेर सिंह के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पीड़ित सतवंत सिंह ने बताया कि लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है। डेढ़ महीने में यह दूसरी बार हमला हुआ है। परिवार का कहना है कि उन्होंने सरपंच और पंचायत स्तर पर दो से तीन बार मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से विवाद और बढ़ गया।

वहीं परिवार ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को कुछ लोगों को बुलाकर उन पर हमला किया गया। इस दौरान महिलाओं के साथ गाली-गलौज भी की गई। आरोप है कि युवकों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग पर गंडासे से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वारदात को तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!