कृषि मंत्री के सामने हुई गाली-गलौच, जमकर चले लात-गुस्से (VIDEO)

Edited By Naveen Dalal, Updated: 28 Apr, 2019 08:33 PM

झज्जर के मुनिमपुर गांव में बीजेपी कार्यकर्ता प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के सामने भिड़ गए...

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): झज्जर के मुनिमपुर गांव में बीजेपी कार्यकर्ता प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के सामने भिड़ गए। मामला गांव में विकास कार्य नहीं होने के कारण मंत्री के सामने शिकायत करने पर दो गुटों में झगड़ा हो गया। मंत्री जी के सामने ही बीजेपी कार्यकर्ता शिकायतकर्ता पर टूट पड़े और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मंत्री के सामने ही जमकर कार्यकर्ताओं ने गाली गलौज की और मारपीट भी की गई।

कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ उस वक्त वहीं मौजूद थे जब यह घटना हुई। बाद में मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मियों ने 20बीच बचाव करके मामला सुलझाया है। लेकिन अब सवाल यह खड़ा होता है कि क्या किसी नागरिक को विकास कार्यों के मुद्दे पर बीजेपी के मंत्रियों और कार्यकर्ताओं से सवाल करने का भी हक नहीं है। क्योंकि यह पहला वाकया नहीं है, जब अपनी आवाज उठाने पर किसी आम नागरिक से मारपीट की गई हो या उसकी आवाज दबाने की कोशिश की गई हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!