झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे रुपए

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Nov, 2025 11:10 PM

extorted money by threatening to implicate in a false case

एक व्यक्ति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): एक व्यक्ति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, इस्लामपुर के रहने वाले ललित ठाकरान ने बताया कि उनके पड़ोस में दीपा चौधरी, विका उर्फ विक्की रहते हैं। इन दोनों से उसका कुछ समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि दोनों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और उससे रुपयों की मांग की। आरोप है कि दोनों ने उससे जबरन रुपए ले लिए। इस पर उसने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(2)ए, 308(5), 308(7), 351(3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!