होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भांडाफोड़, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 13 Sep, 2020 07:26 PM

exposure to prostitution business in hotel three women arrested

हांसी पुलिस ने जींद रोड पर स्थित एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से तीन महिलाओं व होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। वेश्यावृत्ति के आरोपों में गिरफ्तार की गई महिलाओं में से एक हिमाचल प्रदेश व दो हरियाणा...

हांसी (संदीप सैनी): हांसी पुलिस ने जींद रोड पर स्थित एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से तीन महिलाओं व होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। वेश्यावृत्ति के आरोपों में गिरफ्तार की गई महिलाओं में से एक हिमाचल प्रदेश व दो हरियाणा की रहने वाली हैं। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि जींद रोड पर स्थित एक होटल में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले तो होटल की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद रविवार को बोगस ग्राहक भेजकर होटल में छापा मार दिया। पुलिस ने होटल के अंदर सर्च अभियान चलाकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 

सिटी थाना के कार्यवाहक एसएचओ सब इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व आरोपियो को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!