Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Oct, 2025 11:04 PM

विदेशी मेट्रीमोनियल साइट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर शादी का वादा करना एक इंजीनियर को भारी पड़ गया। युवती ने इंजीनियर को झांसे में लेकर न केवल शादी का वादा किया बल्कि बहाने बहानकर उससे लाखों रुपए ट्रांसफर करा लिए।
गुड़गांव, (ब्यूरो): विदेशी मेट्रीमोनियल साइट के जरिए एक युवती से दोस्ती कर शादी का वादा करना एक इंजीनियर को भारी पड़ गया। युवती ने इंजीनियर को झांसे में लेकर न केवल शादी का वादा किया बल्कि बहाने बहानकर उससे लाखों रुपए ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद युवती ने इंजीनियर से शादी करने से भी इंकार कर दिया। साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने पीड़ित इंजीनियर की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) और 61 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी शुभम अग्रवाल ने शिकायत में बताया कि उन्होंने बीटेक (केमिकल) से इंजीनियरिंग की हुई है। सितंबर 2024 से वह गुरुग्राम में स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। शादी के लिए सितंबर 2024 में विदेशी मैट्रिमोनियल चैटिब पर अपना अकाउंट बनाया। उसके बाद सितंबर माह में ही एक लड़की से मैसेज के माध्यम से बातचीत शुरू कर दी। लड़की ने शुभम को अपना नाम ममता सिंह उर्फ शिबि निवासी बरेली उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। अपने जानकार के इलाज के लिए वह दिल्ली में रह रही है।
शुभम अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि शिबि के साथ व्हाट्सऐप के जरिये मैसेज पर बातचीत शुरू हो गई। दोनों ने अपने परिवार के बारे में बताया और अपनी जानकारी भी साझा की। इस दौरान दोनों ने दूसरे के साथ अपनी फोटो को भी साझा किया। कुछ दिनों तक बातचीत होने के बाद ममता सिंह ने 29 सितंबर 2024 को बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसको कुछ रुपयों की जरूरत है। मानवता के आधार पर शुभम ने ममता सिंह के द्वारा बताए गए खाते में कुछ लाख रुपये भेज दिए गए। उसके बाद ममता सिंह ने अपनी दोस्त अदिति,वंशिका, अकांक्षा और अदिति के भाई शिवम के बारे में जानकारी दी। उसके बाद शुभम की सिर्फ शिवम से ही एक बार फोन पर बात हुई,जबकि ममता सिंह,अदिति,वंशिका और आकांक्षा से सिर्फ व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए ही बाते होती रही।
शुभम ने अपनी शिकायत में बताया कि ममता सिंह परिवार और अपने दोस्तों के बारे में उससे रुपये ऐंठती रही। ऐसे करते हुए ममता सिंह ने कई महीने और कई बार में 40 लाख रुपये की ठगी कर डाली। वह ममता सिंह के कहने पर यूपीआई और दो अनजान युवकों के बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करता रहा। उसके बाद अदिति की दोस्त प्रिया के को भी रुपये भेजे गए। उसके बाद ममता सिंह ने पीड़ित को शादी का झांसा भी दिया। शुभम को भी रुपयों की जरूरत पड़ने पर ममता सिंह से कहा,इस पर ममता सिंह ने उसको आठ रुपये वापस भेज दिए गए। पीड़ित को झांसे में लेकर 32 लाख रुपये की ठगी कर डाली। ममता सिंह ने शादी करने से भी मना कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए थे,उनकी जानकारी जुटाई गई है और जांच चल रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।