बिजली निगम का दावा: दिवाली पर रोशन रहेगा हर घर

Edited By Isha, Updated: 06 Oct, 2019 11:33 AM

electricity corporation claims every house will be illuminated on diwali

बिजली निगम के दावों के अनुसार इस बार दिवाली पर सिटीवासियों के घर पूरी तरह से रोशन रहेंगे।  उनका कहना है कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, फॉल्ट के अलावा बिजली कटौती की समस्या सिटीवासि

गुडग़ांव(ब्यूरो): बिजली निगम के दावों के अनुसार इस बार दिवाली पर सिटीवासियों के घर पूरी तरह से रोशन रहेंगे।  उनका कहना है कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, फॉल्ट के अलावा बिजली कटौती की समस्या सिटीवासियों को परेशान नहीं करेंगी। उनका कहना है कि दिवाली के बाद भी नवम्बर का पूरा माह बिजली कटौती की समस्याओं से सिटीवासियों को जूझना नही पडेगा। बहरहाल इस तरह के दावे बिजली निगम ने पिछले वर्ष दिवाली पर भी किए थे,लेकिन पिछले वर्ष दिवाली के दिन ही कई इलाको में रात-भर अंधेरा छाया रहा था। इस बार भी इसी तरह के दावे कहीं पिछली बार की तरह फुस्स न हो यही देखना होगा। 

दिवाली पर बिजली की सुचारू रूप से सप्लाई हो सके, इसके लिए मंथन शुरू हो गया है। बिजली निगम के दावों के  अनुसार इस बार दिवाली पर साईबर सिटी पूरी तरह से रोशन होगी और अक्तूबर में पूरे माह तकनीकी खराबी के अलावा बिजली की कटौती नही होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!