महेंद्रगढ़ में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी बोला- अभी एक को मारा है, पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Nov, 2025 02:43 PM

elderly man brutally murdered in mahendragarh

हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। महेंद्रगढ़ में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

महेंद्रगढ़ : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। महेंद्रगढ़ में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पहले आरोपियों ने गली में खड़े बुजुर्ग को पीटा, इसके बाद उसको गाड़ी से कुचल दिया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। वहीं वारदात के तुरंत बाद बुजुर्ग को वहां से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

यह वारदात कनीना के गांव नौताना की है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के भाई जोगेंद्र ने बताया कि 28 नवंबर की रात करीब 10 बजे उसका भतीजा हैप्पी अपने दोस्तों कुलदीप और नवीन के साथ गांव की मुख्य गली में नरेंद्र के घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही युवक कार में वहां पहुंचे। वहां पर नीरज और उसके साथियों ने हैप्पी, कुलदीप और नवीन पर डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जोगेंद्र और उनका बड़ा भाई सूबे सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी देखकर आरोपी वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद वही आरोपी दोबारा लौटे। गाड़ी नीरज ही चला रहा था। परिजनों का आरोप है कि उसने सीधे सूबे सिंह पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूबे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने टक्कर मारने के बाद गाड़ी पीछे ली और जोगेंद्र को धमकी दी कि अब तक एक को मारा है, अभी पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!