Edited By Isha, Updated: 29 Aug, 2021 10:54 AM

6 टी से लेकर 8 वीं तक के स्कूल खोलने के बाद अब कक्षा 4 व 5 की क्लास भी 1 सितंबर से लगने जा रही हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। स्कूल में कोविड़-19 गाइड लाइन की पालना अनिवार्य है। इसके पहले स्कूलों
रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : 6वीं से लेकर 8 वीं तक के स्कूल खोलने के बाद अब कक्षा 4 व 5 की क्लास भी 1 सितंबर से लगने जा रही हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर दिया है। स्कूल में कोविड़-19 गाइड लाइन की पालना अनिवार्य है।
इसके पहले स्कूलों में टैबलेट एवं ऑक्सीमीटर भी पहुंच चुके हैं। स्कूल एंट्री गेट पर सीाी बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। अगर बच्चों का ऑक्सीजन लेवल कम मिलता है, तो वह अवसर एप पर दर्ज करना होगा। हरियाणा समग्र शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से स्कूलों में टैबलेट भेज दिए गए हैं। इन्हीं टैबलेट में अवसर एप खोलकर बच्चों की हाजरी, शैक्षणिक गतिविधियां और अन्य गतिविधियां दर्ज करनी होगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि कोविड की गाइड लाइन का हर हाल में पालन किया जाएगा।