हरियाणा में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व नपा अध्यक्ष की 2.30 करोड़ की संपत्ति सीज

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Jul, 2025 11:07 AM

ed action property worthcrore of former municipal president seized

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने नगरपालिका में सरकारी फंड की हेराफेरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

चंडीगढ़ : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने भिवानी नगरपालिका में सरकारी फंड की हेराफेरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ED ने भिवानी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रण सिंह यादव और अन्य आरोपियों की 3.46 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ED के अनुसार कुर्क की गई संपत्तियों में से 2.30 करोड़ रुपये की संपत्ति तो अकेले रण सिंह यादव की है। वहीं बाकी संपत्ति कई अन्य बिचौलियों और साजिशकर्ताओं की है। रण सिंह यादव इस घोटाले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। ED ने यह कार्रवाई भिवानी पुलिस की और से दर्ज FIR के आधार पर की है। 

जानकारी के अनुसार भिवानी पुलिस ने नगरपालिका के अधिकारियों, एक निजी बैंक के प्रतिनिधियों और अन्य निजी व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी फंड की हेराफेरी का मामला दर्ज किया था। फेराफेरी किया गया यह फंड नगरपालिका को विभिन्न जन कल्याणकारी परियोजनाओं के लिए मिला था। जांच में सामने आया था कि करीब 12.97 करोड़ की सरकारी राशि को फर्जी तरीके से निजी फर्मों के खातों में ट्रांसफर किया गया था। 

नगरपालिका ने नहीं दिया था आदेश

वहीं जांच में यह भी सामने आया कि इन फर्मों को नगरपालिका, भिवानी ने कोई कार्य आदेश जारी नहीं किया था। इसी मामले में ED ने इससे पहले विनोद गोयल और नितेश अग्रवाल नामक आरोपितों की 3.99 करोड़ की अचल संपत्तियों को भी अटैच किया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!