'2-4 लोगों के जाने से पार्टी कमजोर नहीं होती', अभय के बयान पर दुष्यंत चौटाला का जवाब

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Oct, 2025 06:15 PM

dushyant chautala s response to abhay s statement

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अप्रत्यक्ष तौर पर स्वीकार किया है कि भाजपा को दिया गया समर्थन एक

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : जननायक जनता पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अप्रत्यक्ष तौर पर स्वीकार किया है कि भाजपा को दिया गया समर्थन एक राजनीतिक दुर्घटना था। उन्होंने कहा कि हालांकि सत्ता में रहते हुए उन्होंने जनता के हित में कई काम किए और कभी जनविरोधी निर्णय नहीं लिया।

रोहतक स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान दुष्यंत ने मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि सैनी केवल हेलीकॉप्टरों में घूमने में व्यस्त हैं और जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, किसान परेशान हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को सिर्फ जापान जाने की जल्दी है।

अभय चौटाला पर दुष्यंत का तंज

दुष्यंत चौटाला ने विपक्ष पर भी तीखा वार किया और कहा कि सत्ता पक्ष जनहित के मुद्दों से दूर है और विपक्ष भी खामोश है। उन्होंने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अभय सिंह चौटाला को फूलों का गुलदस्ता देना चाहिए क्योंकि उन्हीं की वजह से हुड्डा प्रतिपक्ष नेता बने हैं। 

2-4 लोगों के जाने से पार्टी कमजोर नहीं होती- दुष्यंत

वहीं अभय चौटाला के जेजेपी के कार्यकर्ताओं के इनेलो में शामिल होने वाले बयान पर भी दुष्यंत ने कहा कि 2-4 लोगों के जाने से पार्टी कमजोर नहीं होती, चाहें तो वो और ले जाएं लेकिन जेजेपी आज भी मजबूती से खड़ी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!