चरित्र पर शक के चलते पत्नी को मारी थी गोली, ओरोपी पति को लिया रिमांड पर

Edited By Isha, Updated: 16 Aug, 2022 09:04 AM

due to suspicion of character wife was shot

गांधी नगर कालोनी में शुक्रवार को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को थाना गन्नौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस वजह से उनका हमेशा झगड़ा रहता था। इस झगड़े

गन्नौर: गांधी नगर कालोनी में शुक्रवार को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को थाना गन्नौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस वजह से उनका हमेशा झगड़ा रहता था। इस झगड़े की वजह से ही उसने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी।

रविवार को पुलिस ने आरोपी पति को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। गांधी नगर किराए के मकान पर रहने वाले विजय उर्फ देवा ने गत शुक्रवार की रात अपनी पत्नी सोनिया की गोली मार कर हत्या कर दी थी। गोली मारने के बाद आरोपी विजय पिस्तौल सहित मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना गन्नौर पुलिस ने मृतक सोनिया के भाई माजरी गांव के रहने वाले राजेश की शिकायत पर विजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शनिवार देर शाम विजय को गिरफ्तार कर लिया था।

गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि विजय ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से हत्या की है। आरोपी विजय को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में विजय ने बताया कि उसके पास देसी पिस्तौल पहले से ही मौजूद था। फिलहाल पुलिस देसी पिस्तौल की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!