दूसरे दिन भी साउथ सिटी में DTP ने तोड़े 10 अवैध गेट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Jun, 2025 05:49 PM

dtp demolished illegal gates in south city

साउथ सिटी में अवैध रूप से लगाए गए गेट पर दूसरे दिन भी डीटीपी ने कहर बरपाया। डीटीपी ने साउथ सिटी-1 में आज 10 गेट तोड़ दिए। यहां पुलिस मौजूदगी में पहुंची टीम ने साउथ सिटी-1 के सी ब्लॉक से लेकर एम ब्लॉक तक सर्वे किया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): साउथ सिटी में अवैध रूप से लगाए गए गेट पर दूसरे दिन भी डीटीपी ने कहर बरपाया। डीटीपी ने साउथ सिटी-1 में आज 10 गेट तोड़ दिए। यहां पुलिस मौजूदगी में पहुंची टीम ने साउथ सिटी-1 के सी ब्लॉक से लेकर एम ब्लॉक तक सर्वे किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर 15 गेट लगे हुए मिले थे जिन्हें ध्वस्त किया गया। इसके अलावा ब्लॉक ए, बी, सी, एन, ओ, पी और क्यू में यह गेट लगे हुए थे। टीम ने आज सर्वे के दौरान पाया कि यहां लोगों ने दो गेट दोबारा से लगा दिए हैं जिन्हें आज फिर ध्वस्त किया गया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

डीटीपी अमित मधोलिया ने बताया कि कार्रवाई का असर ऐसा हुआ कि क्यू ब्लॉक आरडब्ल्यूए ने अपने स्तर पर ही अवैध रूप से लगे गेट हटाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने गुड़गांव की सभी आरडब्ल्यूए से अपील की है कि वह अपने-अपने एरिया में लगाए गए लोहे के गेट को अपने स्तर पर ही हटा दें अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

 

आपको बता दें कि रविवार को भी डीटीपी की तरफ से साउथ सिटी-1 में अवैध गेट को धराशाही किया था। यहां लोगों की लगातार शिकायतें आ रही थी जिसके बाद विभाग की तरफ से कार्रवाई की गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!