सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ लील गया 2 जिंदगियां, खफा परिजनों ने किया हंगामा(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 20 Sep, 2019 06:05 PM

सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ 2 जिंदगियां लील गया। फतेहाबाद के भूना रोड़ पर कल देर रात सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ बाइक सवार 2 लोगों पर आ गिरा। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ 2 जिंदगियां लील गया। फतेहाबाद के भूना रोड़ पर कल देर रात सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ बाइक सवार 2 लोगों पर आ गिरा। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई वहीं मृतकों के परिजनों ने एंबुलेस के घटनास्थल पर देरी से पहुंचने तथा पुलिस पर घायलों की मदद न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी निक्का सिंह और सतीश भैंस व्यापार का काम करते हैं। कल शाम वे गांव बरसीन से वापिस लौट रहे थे कि भूना मोड़ पर सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ अचानक बाइक सवारों पर आ गिरा।

घटना में बाइक सवार सतीश कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि निक्का राम गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि गंभीर रूप से घायल निक्का राम को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया तो वहां मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे नहीं ले जाने दिया। एंबुलेस के दूरी से पहुंचने के कारण घायल निक्का राम ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस और एंबुलेंस की लापरवाही पर खफा परिजनों ने जमकर किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!