Weather Alert: हरियाणा में ठंड का डबल Attack, जानें कब होगी बारिश, एक क्लिक में जानें अपने शहर का हाल

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Jan, 2025 09:44 AM

double attack of cold in haryana know when it will rain

हरियाणा में हर दिन ठंड में इजाफा हो रहा है। आज सुबह से 5 जिलों में धुंध छाई।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में हर दिन ठंड में इजाफा हो रहा है। आज सुबह से 5 जिलों में धुंध छाई। इन जिलों में पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल और पंचकूला शामिल हैं। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कुछ जगह धूप निकल आई। मौसम विभाग ने 3 दिन ठंड के डबल अटैक का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 जिलों में घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव चलेगी। इनमें कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं।

मंगलवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 15 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। अंबाला और पानीपत में दिन सबसे ठंडे रहे। अंबाला का अधिकतम तापमान 13.3 और पानीपत का 14.1 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध रहेगी। 

11-12 को होगी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 10 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने के आसार हैं। इस दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से 11 व 12 जनवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है, लेकिन 13 जनवरी से मौसम खुश्क रहेगा। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!