Yamunanagar: कुत्ते नोंच रहे थे पॉलिथीन में लिपटा मिला भ्रूण...पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

Edited By Isha, Updated: 22 Jun, 2025 11:46 AM

dogs were scratching the foetus found wrapped in polythene

जगाधरी की दुर्गा गार्डन काॅलोनी में शनिवार को पॉलिथीन में लिपटा भ्रूण मिला है। इस भ्रूण को कुत्ते नोंच रहे थे। राहगीर ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया। उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

यमुनानगर(परवेज खान):  जगाधरी की दुर्गा गार्डन काॅलोनी में शनिवार को पॉलिथीन में लिपटा भ्रूण मिला है। इस भ्रूण को कुत्ते नोंच रहे थे। राहगीर ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया। उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

दुर्गा गार्डन निवासी राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को वह कॉलोनी की गली से गुजर रहे थे। तभी उन्हें कुत्तों का एक झुंड पॉलिथीन को खींचते दिखाई दिया। जब उन्होंने पास से देखा तो उसमें भ्रूण था। उन्होंने कुत्तों को भगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर 17 थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
 

उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह भ्रूण चार से पांच माह का हो सकता है। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि यह किसने फेंका है। इसके साथ ही अस्पताल से भी रिकार्ड लिया जा रहा है। सेक्टर 17 थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!