Doctors Strike: हरियाणा में आज फिर डॉक्टर नहींं करेंगे मरीज Check , आमजन परेशान...जानिए क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 09 Dec, 2025 08:15 AM

doctors strike in haryana enters second day today

हरियाणा में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर कल से हड़ताल पर है। आज यानी की 9 दिसंबर को डॉक्टरों की हड़ताल का दूसरा दिन है। हरियाणा में डायरेक्ट एसएमओ भर्ती सहित विभिन्न मांगों को लेकर डॉक्टर हड़ताल कर रहे है

चंडीगढ़: हरियाणा में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर कल से हड़ताल पर है। आज यानी की 9 दिसंबर को डॉक्टरों की हड़ताल का दूसरा दिन है। हरियाणा में डायरेक्ट एसएमओ भर्ती सहित विभिन्न मांगों को लेकर डॉक्टर हड़ताल कर रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है। वहीं सोमवार को हड़ताल के पहले दिन ओपीडी शुरू होने के बावजूद कई जिलों में डॉक्टर केबिन में नहीं पहुंचे और मरीजों को लाइन में इंतजार करना पड़ा।


पंचकूला, सोनीपत और बहादुरगढ़ में सेवाएं प्रभावित रहीं, जबकि यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में हालात सामान्य बताए गए। भिवानी और हिसार में अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए धारा 163 का प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, हिसार में डीसी के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य बताया गया, यहां वैकल्पिक स्टाफ, मेडिकल कॉलेज और पीजी स्टूडेंट्स ओपीडी व इमरजेंसी चला रहे हैं।


हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन और राज्य सरकार के बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है। एसोसिएशन को अधिकारियों के भरोसे पर यकीन नहीं है। राज्य के डॉक्टर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (एसएमओ) की सीधी भर्ती रोकने की मांग कर रहे हैं। पूर्व में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इसकी मंजूरी दे चुके थे, लेकिन मौजूदा व्यवस्था में इसे लागू नहीं किया जा रहा है।हरियाणा पर्यटन गाइड

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और स्वास्थ्य सचिव सुधीर राजपाल के साथ हुई बैठकों में हालांकि सीधे एसएमओ की भर्ती नहीं किए जाने पर सहमति बन चुकी है, लेकिन एश्योर्ड करियर प्रमोशन (एसीपी) पर पेंच फंसा हुआ है।

 
एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. राजेश ख्यालिया ने बताया, 3 जून 2021 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आदेश दिया था कि एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं की जाएगी और मौजूदा डॉक्टरों को पदोन्नति के अवसर दिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!