Haryana Doctors Strike: हरियाणा में आज से 2 दिन की हड़ताल पर डॉक्टर, सरकार से बातचीत रही विफल

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Dec, 2025 07:51 AM

doctors on two day strike in haryana from today

हरियाणा सिविल मैडीकल सर्विसेज एसोसिएशन (एच.सी.एम.एस.ए.) और राज्य सरकार के बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी हड़ताल टालने पर सहमति नहीं बन पाई है जिसके चलते आज और कल को सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल रहेगी।

चंडीगढ़ : हरियाणा सिविल मैडीकल सर्विसेज एसोसिएशन (एच.सी.एम.एस.ए.) और राज्य सरकार के बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी हड़ताल टालने पर सहमति नहीं बन पाई है जिसके चलते आज और कल को सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल रहेगी। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है। 

डॉक्टरों ने एमरजैंसी सेवाएं भी बंद रखने का निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार ने डॉक्टरों की हड़ताल को बेअसर करने के लिए एमरजैंसी सेवाओं हेतु निजी विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की कार्य योजना बनाई है। एन.एच.एम., डेंटल और आयुष विभाग के डाक्टरों द्वारा सोमवार और मंगलवार को ओ.पी.डी. लिए जाने की संभावना है। 

बता दें कि राज्य के डॉक्टर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (एस.एम.ओ.) की सीधी भर्ती रोकने की मांग कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और स्वास्थ्य सचिव सुधीर राजपाल के साथ हुई बैठकों में हालांकि सीधे एस. एम. ओ. की भर्ती नहीं किए जाने पर सहमति बन चुकी है लेकिन एश्योर्ड करियर प्रोमोशन (ए.सी.पी.) पर पेंच फंसा हुआ है। सरकारी डॉक्टर चाहते हैं कि उन्हें केंद्र के समान 4 ए.सी.पी. (4, 9, 13 और 20 साल की सेवा) पर प्रदान की जानी चाहिए। एसोसिएशन के राज्य प्रधान डा. राजेश ख्यालिया ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक पूर्व घोषित हड़ताल से पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। सरकार नहीं मानी तो 10 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

हरियाणा के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित नहीं होने देने के लिए निजी विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाने के साथ ही एन.एच.एम., डेंटल और आयुष विभाग के डाक्टरों को भी ओ. पी. डी. में लगाने के निर्देश दिए हैं। कुलदीप सिंह ने सभी जिला अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि आप्रेशन के लिए आवश्यकतानुसार बाहर से निजी स्पैशिएलिस्ट डाक्टर हायर करें। इसका पूरा खर्च स्वास्थ्य विभाग वहन करेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!