Diwali Holidays List 2025: दिवाली पर कब-कब रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद? जानिए पूरी लिस्ट

Edited By Deepak Kumar, Updated: 12 Oct, 2025 02:47 PM

diwali holidays list 2025 schools colleges and banks will remain closed

दिवाली का त्योहार नजदीक है और सभी के मन में यह सवाल है कि इस बार कितने दिन की छुट्टियां मिलने वाली हैं। खासकर स्कूल, कॉलेज और बैंक से जुड़े लोग जानना चाहते हैं कि इस बार दिवाली पर कितने दिन का अवकाश रहेगा।

डेस्कः दिवाली का त्योहार नजदीक है और सभी के मन में यह सवाल है कि इस बार कितने दिन की छुट्टियां मिलने वाली हैं। खासकर स्कूल, कॉलेज और बैंक से जुड़े लोग जानना चाहते हैं कि इस बार दिवाली पर कितने दिन का अवकाश रहेगा। इस साल दिवाली का पर्व पूरे हफ्ते चलने वाला एक भव्य उत्सव होगा, जिसमें धनतेरस से लेकर भाई दूज तक हर दिन का विशेष महत्व है। इस दौरान पूरे देश में रौशनी, खुशियाँ और परंपराएं अपने चरम पर होंगी।

दिवाली 2025 की तारीखें

धनतेरस – 18 अक्टूबर (शनिवार)

रक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) – 20 अक्टूबर (सोमवार)

दिवाली / लक्ष्मी पूजा – 21 अक्टूबर (मंगलवार)

गोवर्धन पूजा – 22 अक्टूबर (बुधवार)

भाई दूज – 23 अक्टूबर (गुरुवार)

ध्यान दें: 19 अक्टूबर (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश पहले से ही रहेगा।

स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां

जानकारी के अनुसार, कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में 19 से 23 अक्टूबर तक स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियाँ रहने की संभावना है। हालांकि, अंतिम पुष्टि के लिए संबंधित स्कूल से जानकारी लेना उचित होगा।

संभावित छुट्टियों की लिस्ट:

19 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश- सभी स्कूल-कॉलेज बंद
20 अक्टूबर (सोमवार)- नरक चतुर्दशी- कई राज्यों में छुट्टी
21 अक्टूबर (मंगलवार)- दिवाली / लक्ष्मी पूजा- देशभर में अवकाश
22 अक्टूबर (बुधवार)- गोवर्धन पूजा- यूपी, बिहार, हरियाणा में छुट्टी
23 अक्टूबर (गुरुवार)- भाई दूज- अधिकतर स्कूल बंद

बैंक और सरकारी दफ्तरों की छुट्टियां

21 अक्टूबर (दिवाली) को सभी सरकारी बैंक और ऑफिस बंद रहेंगे। अन्य तिथियों पर छुट्टी राज्य अनुसार निर्धारित होगी, इसलिए स्थानीय बैंक शाखा से जानकारी प्राप्त करें। बता दें हर राज्य में छुट्टियों की संख्या अलग हो सकती है। कुछ स्कूल-कॉलेज पूरे हफ्ते बंद रह सकते हैं, जबकि कुछ जगह आंशिक छुट्टियाँ हो सकती हैं। अपने स्कूल या संस्थान से संपर्क कर सही जानकारी लें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!