इस नेता को दिग्विजय ने बताया परिवार की महाभारत का शकुनि

Edited By Deepak Paul, Updated: 29 Nov, 2018 05:38 PM

digvijay told this leader that shakuni of the mahabharata family

जींद में अाज दिग्विजय चौटाला ने रामपाल माजरा का बिना नाम लिए उनपर जमकर निशाना साधा और उन्हें परिवार की महाभारत का शकुनि करार दे दिया। उन्होंने कहा कि  जिले में एक बड़ा नेता पार्टी में अपनी पैठ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पार्टी के बीच अपनी ठेकेदारी...

गुलहा चीका(जेबी गोयल): जींद में अाज दिग्विजय चौटाला ने रामपाल माजरा का बिना नाम लिए उनपर जमकर निशाना साधा और उन्हें परिवार की महाभारत का शकुनि करार दे दिया। उन्होंने कहा कि  जिले में एक बड़ा नेता पार्टी में अपनी पैठ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पार्टी के बीच अपनी ठेकेदारी का काम करता था। जब उसका काम निकल जाता तो वे पार्टी से उन्हें निकालन देता था, वोही परिवार की महाभारत का शकुनी था। जिसकी वजह से परेशान 90 प्रतिशत लोग इनेलो पार्टी को छोड़ कर हमारे साथ अा रहे हैं। वहीं दिग्विजय ने अपने समर्थकों को 9 दिसंबर को होने वाली रैली का न्यौता दिया। 

वहीं दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों को गरम दल के मुख्यमंत्री की आवश्यकता नहीं है, जिसे कार्यकर्ताओं को अपने कार्यों के लिए नेताजी के मूड पर निर्भर रहना पड़े। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि हमने कभी अभय चौटाला को गुंडा जा दुर्योधन नहीं कहा है, लेकिन वे अपने अाप को खुद ही गुंडा मान रहे हैं।  तो हम क्या कर सकते हैंं। 
PunjabKesari
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज हमारे सब पुराने साथी एक मंच पर आ गए हैं जिन्हें आईएनएलडी में रहते अपमान का सामना करना पड़ा था और इस कारण पार्टी छोड़ गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!