Edited By Manisha rana, Updated: 23 Feb, 2026 02:58 PM

हरियाणा विधानसभा प्रेस एडवायजरी कमेटी (पीएसी) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र शेखर धरणी को अध्यक्ष पद पर बहुमत से बने।पी ए सी के उप प्रधान जितेंद्र चौधरी व सचिव योगिंद्र शर्मा बहुमत से बने।
चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा विधानसभा प्रेस एडवायजरी कमेटी (पीएसी) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र शेखर धरणी को अध्यक्ष पद पर बहुमत से बने।पी ए सी के उप प्रधान जितेंद्र चौधरी व सचिव योगिंद्र शर्मा बहुमत से बने। हरियाणा विधानसभा के सचिव राजीव प्रसाद की अध्यक्षता में पी ए सी की हुई मीटिंग में दिनेश भारद्वाज ने पिछले साल की कमेटी रिपीट करने का प्रस्ताव रखा।अनिल गाबा,दीपक बंसल,सुशील भार्गव ने इस प्रस्ताव का खुला समर्थन किया। प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पी ए सी के नए पदाधिकारियों व अधिकांश सदस्यों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का आभार व्यक्त किया।
इससे पहले विधानसभा के सचिव राजीव प्रसाद की अध्यक्षता में पी ए सी की हुई मीटिंग में सुझाव दिए गए कि हरियाणा में पंजाब पी ए सी की तर्ज पर बजट व सुविधाएं दी जाएं।पंजाब विधानसभा में जिस प्रकार पी ए सी के सदस्यों के लिए पार्किंग रिजर्व है हरियाणा में कि जाए। इससे धरणी पहले भी वित्तीय वर्ष 2024–25 में सर्वसम्मति से पीएसी के अध्यक्ष बने थे। हाल ही में विधानसभा के स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने विधानसभा की विभिन्न कमेटियों की तर्ज पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की प्रेस एडवाइजरी कमेटी का गठन कर दिया है। साल 2024-25 में बनी इस कमेटी को साल 2025-26 के लिए निरंतरता प्रदान की गई है। इस कमेटी का कार्यकाल 31 मार्च 2026 तक होगा, ताकि विधानसभा के बजट सत्र की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा सके। एक अप्रैल 2026 से नये सिरे से कमेटी का गठन किया जाएगा। विधानसभा स्पीकर द्वारा बनाई गई प्रेस एडवाइजरी कमेटी में वरिष्ठ पत्रकार दीपक बंसल, राकेश गुप्ता, चंद्रशेखर धरनी, योगेंद्र शर्मा, दिनेश भारद्वाज, सुशील भार्गव, अनिल गाबा, महावीर जैन, जितेंद्र चौधरी, अंकित दुदानी, पवन कुमार सींवर, निश्चल भटनागर और अनुराग अग्रवाल को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में राजेश जैन और संजीव शर्मा शामिल हैं। इस कमेटी की जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें पदाधिकारियों का चयन होगा। पत्रकारों ने विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण और उनके सलाहकार राम नारायण यादव का आभार जताया है।
धरनी का नेतृत्व लगातार दो वर्षों से मीडिया और विधानसभा के बीच संवाद और पारदर्शिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पहली बार पीएसी के प्रधान बनने के बाद उनकी अध्यक्षता में पीएसी की पहली बैठक दिल्ली हरियाणा भवन में आयोजित की गई, जिसमें मीडिया और विधानसभा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।धरनी के नेतृत्व में पीएसी का स्टडी टूर जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित किया गया, जिससे समिति के सदस्यों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं और मीडिया कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव मिला। चन्द्र शेखर धरणी ने बहुमत से बनने के बाद सभी साथियों का आभार व्यक्त किया है। “मुझे इस सम्मान और जिम्मेदारी पर गर्व है। मैं हरियाणा विधानसभा और मीडिया के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगा।