उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ‘यूथ आईकॉन-2019’ से सम्मानित

Edited By Isha, Updated: 14 Dec, 2019 11:11 AM

deputy chief minister dushyant chautala honored with  youth icon 2019

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को ‘यूथ आईकॉन ऑफ द ईयर 2019’ के सम्मान के साथ सम्मानित किया गया। यह सम्मान शुक्रवार को पंचकूला के पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस में यू.एस.ए. की साराग

चंडीगढ़ (धरणी): प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को ‘यूथ आईकॉन ऑफ द ईयर 2019’ के सम्मान के साथ सम्मानित किया गया। यह सम्मान शुक्रवार को पंचकूला के पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस में यू.एस.ए. की सारागढ़ी फाऊंडेशन और यू.के. सेना मुख्यालय के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूप से दिया। सम्मानित होने के बाद उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दोनों संस्थाओं का आभार प्रकट किया। 

कार्यक्रम के संयोजक सहजवीर सिंह बराड़ को विशेष प्रयासों के लिए गैस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह केवल उनका सम्मान नहीं बल्कि उनके साथ प्रदेश की तरक्की में काम कर रहे लाखों युवाओं का है।


उप-मुख्यमंत्री ने सारागढ़ी की लड़ाई में हजारों अफगान लड़ाकों को टक्कर देने वाले 21 योद्धाओं को याद करते हुए कहा कि बॉर्डर पर अपनी पोस्ट बचाने के लिए अंतिम सांस तक वीर योद्धाओं ने लड़ाई लड़ी, जिन पर उन्हें बहुत गर्व है। उन 21 योद्धाओं में से 2 वीर योद्धा हरियाणा के भी थे। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे वीर योद्धाओं की वीरगाथा को नई पीढ़ी से रू-ब-रू करवाने वाली सारागढ़ी संस्था के  साथ जुडऩे और उनसे सम्मानित होने का आज उन्हें सौभाग्य मिला जिसके लिए वह उनका आभार प्रकट करते हंै।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!