Rewari के लिए गर्व की बात, दिल्ली में सम्मानित होंगी दो पंचायतें, जानिए क्या है खास वजह...

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Mar, 2026 08:20 PM

a matter of pride for rewari two panchayats will be honored in delhi know the

पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और कुपोषण की रोकथाम के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और कुपोषण की रोकथाम के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा केंद्र सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश की 59 सुपोषित पंचायतों का चयन किया गया है, जिनमें रेवाड़ी जिले की भी दो पंचायतें शामिल हैं। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि डहीना ब्लॉक के गांव लिसान और रेवाड़ी ब्लॉक के गांव बेरियावास की पंचायत को महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता तथा कुपोषण को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्र सरकार और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इन पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।

PunjabKesari

इस अवसर पर संबंधित पंचायतों के सरपंच, आंगनवाड़ी वर्कर और सीडीपीओ भी दिल्ली पहुंचकर यह सम्मान प्राप्त करेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि सीडीपीओ राधा यादव को भी उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे रेवाड़ी जिले के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य पंचायतों को भी पोषण व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!