सिविल अस्पताल में मुफ्त होगा डेंगू का टैस्ट, 4 से 6 घंटे में उपलब्ध होगी रिपोर्ट

Edited By Isha, Updated: 31 Oct, 2019 12:31 PM

dengue test will be free in civil hospital report available in 4 to 6 hours

लोगों के लिए राहत भरी खबर यह है कि अब उन्हें डेंगू का टैस्ट करवाने के लिए बाहर नहीं जाना होगा। सिविल अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए ऐलिसा रीडर एंड वाशर नामक मशीन उपलब्ध हो गई .....

जींद (ललित) : लोगों के लिए राहत भरी खबर यह है कि अब उन्हें डेंगू का टैस्ट करवाने के लिए बाहर नहीं जाना होगा। सिविल अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए ऐलिसा रीडर एंड वाशर नामक मशीन उपलब्ध हो गई है। मशीन द्वारा 4 से 6 घंटे में रिपोर्ट मरीज को उपलब्ध करवा दी जाएगी। बुधवार से मशीन ने अपना काम शुरू कर दिया है। सिविल अस्पताल में फिलहाल डेंगू की जांच के लिए साल 2015 में लैब बनाई गई थी।

लैब में डेंगू ऐलिसा का टैस्ट नहीं होता था। केवल प्लेटलैट्स से संबंधित टैस्ट ही हो पाता था। मजबूरी में मरीजों को टैस्ट करवाने के लिए बाहर अन्य जिलों में जाना पड़ता था। बुधवार को सिविल अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए बनाई गई लैब में मरीजों के लिए डेंगू के मुफ्त टैस्ट की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई। इसके लिए यहां ऐलिसा रीडर एंड वाशर नामक मशीन लगाई गई है। मशीन के माध्यम से डेंगू टैस्ट की रिपोर्ट मात्र 4 से 6 घंटे में ही उपलब्ध होगी।

मशीन को अस्पताल में स्थापित करवा दिया गया है और बुधवार को सिविल सर्जन डा. शशिप्रभा अग्रवाल, डिप्टी एम.एस. डा. राजेश भोला द्वारा शुरूआत की गई, जबकि बायो मैडीकल इंजीनियर वरुण ने मशीन को इंस्टॉल किया।  

2 लाख 57 हजार 240 रुपए से खरीदी मशीन

जिला मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल में पहले डेंगू टैस्ट मैन्युअल तौर पर किया जाता था। मैन्युअल रिपोर्ट के लिए पीड़ित को काफी इंतजार भी करना पड़ता था। ऐसे में नागरिक अस्पताल को कम्प्यूटरराइज्ड मशीन की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसे लेकर नागरिक अस्पताल प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को लिखा गया था। स्वास्थ्य विभाग ने अब जाकर नागरिक अस्पताल को 2 लाख 57 हजार 240 रुपए की ऐलिसा रीडर एंड वाशर नामक मशीन उपलब्ध करवाई गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!