Edited By Manisha rana, Updated: 05 Feb, 2026 02:30 PM

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है।
फरीदाबाद (अनिल राठी) : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जहां से पुलिस को 4 दिन की कस्टडी मिली है।
बता दें कि यूजीसी की ओर से दिल्ली ब्लास्ट के बाद 2 एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। उसी में दिल्ली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। ED ने भी कार्रवाई शुरू की थी। क्राइम ब्रांच ने निजी विश्वविद्यालय के संचालन से जुड़े कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के आरोपों में मामले दर्ज किए थे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)