खुलासा: गर्लफ्रेंड की हत्या कर रेवाड़ी में शव फेंका, जयपुर में चालक को मारा(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 11 Dec, 2019 05:02 PM

बीते 7 दिसंबर को युवती का मर्डर कर शव रेवाड़ी के धारूहेड़ा में फेंकने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या का आरोपी दिल्ली निवासी हेमंत लांबा बॉडी बिल्डिर है। उसने उस दिन दो हत्याएं की थीं। पहले दिल्ली में अपनी गर्लफ्रेंड की सिर-पेट व प्राइवेट...

रेवाड़ी(महेंद्र): बीते 7 दिसंबर को युवती का मर्डर कर शव रेवाड़ी के धारूहेड़ा में फेंकने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या का आरोपी दिल्ली निवासी हेमंत लांबा बॉडी बिल्डिर है। उसने उस दिन दो हत्याएं की थीं। पहले दिल्ली में अपनी गर्लफ्रेंड की सिर-पेट व प्राइवेट पार्ट में 4 गोलियां मारकर हत्या की और शव धारूहेड़ा में फेंका। फिर आरोपी हेमंत कैब चालक देवेंद्र (45) को जयपुर लेकर पहुंचा।

अजमेर बाइपास एक्सप्रेस-वे पर हेमंत ने कैब चालक की हत्या कर दी। फिर चोरी की गाड़ी लेकर सूरत पहुंच गया। उसके पास पैसे नहीं थे तो वह सरथाणा में योगी चौक के पास कार मेले में गाड़ी बेचने पहुंच गया। आरोपी औने-पौने दाम पर गाड़ी बेचकर भागने की फिराक में था।

उसकी हरकत देख मेला संचालक को संदेह हुआ। उसने फोन कर पुलिस बुला ली। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो गया। हरियाणा पुलिस भी आरोपी की तलाश में सूरत गई हुई थी। गुजरात पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया है। उसे सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। 

दिल्ली का बॉडी बिल्डर फाइनेंसर भी था, मृतक की गाड़ी गिरवी रखी थी
मृतक युवती दीप्ति गोयल मूलरूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के सांगरिया की थी। वह कुछ माह से अपने ननिहाल में दिल्ली रह रही थी। उसका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। सूरत के सरथाना पुलिस इंस्पेक्टर टीआर चौधरी ने बताया कि आरोपी दिल्ली में बॉडी बिल्डिंग जिम के साथ गाड़ी फाइनेंस का काम करता है।

वह कार खरीदने के लिए 5 से 7 लाख रुपए का फाइनेंस करता था। आरोपी के पास से बरामद अर्टिगा गाड़ी भी उसने फाइनेंस की थी। किश्त न भरने पर आरोपी ने उसे कब्जे में लिया था। आरोपी ने जोधपुर से गाड़ी कब्जे मे ली थी। उसने जयपुर निवासी देवेंद्र को 6.50 लाख रु. उधार देकर गाड़ी गिरवी रखी थी। देवेंद्र रु. न चुका पाया तो गोली मारकर हत्या कर दी और गाड़ी लेकर सूरत में बेचने पहुंचा था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!