रेलवे ट्रैक पर बिखरा हुआ मिला दसवीं की छात्रा का शव, बॉडी के हिस्से पटरी और साइकिल स्टैंड से बरामद (VIDEO)
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 09 Jun, 2023 04:06 PM
शहर के जगाधरी रेलवे वर्कशॉप में रेलवे ट्रैक पर दसवी की छात्रा का टुकड़ो में बिखरा शव मिला है। साथ ही छात्रा की टांग जगाधरी वर्कशॉप साइकिल स्टैंड के बाहर से मिली है।
यमुनानगर(सुमित): शहर के जगाधरी रेलवे वर्कशॉप में रेलवे ट्रैक पर दसवी की छात्रा का टुकड़ो में बिखरा शव मिला है। साथ ही छात्रा की टांग जगाधरी वर्कशॉप साइकिल स्टैंड के बाहर से मिली है। छात्रा की पहचान आईटीआई की इंदिरा कॉलोनी निवासी भाविका बख्शी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।
इस मामले को लेकर छात्रा के पिता राजेश ने बताया कि भाविका मानसिक रूप से परेशान थी,लेकिन पढ़ाई को लेकर किसी प्रकार का डिप्रेशन या कोई दबाव नही था। वह कल अचानक शाम को घर से चली गई। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई,लेकिन उसका कहीं से कोई पता नहीं चला। इस दौरान उसके पार जीआरपी पुलिस का फोन का आया कि लड़की का शव नग्न अवस्था में रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है।
मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना इंचार्ज विलायत सैनी ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल अभी साफ नहीं हो पाया है कि उसकी मौत किस वजह से हुई है। देखने वाली बात होगी पुलिस इस मामले का कब तक पर्दाफाश करती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

कुरुक्षेत्र के सन्निहित सरोवर में मिला 3-4 दिन पुराना शव, जांच में जुटी पुलिस

सनसनीखेज: ड्यूटी से लौटते वक्त लापता हुए युवक का मिला जला हुआ शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अंबाला में कार में महिला का लहूलुहान हालत में मिला शव, लाश देख परिजनों व पुलिस के उड़े होश

तरावड़ी के पास नेशनल हाईवे किनारे इस हाल में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

हिसार में सनसनीखेज मर्डर, लिव-इन में रह रही महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या, घर के अंदर मिला शव

रतिया में भाखड़ा नहर बनी 'काल', 12वीं के छात्र समेत तीन युवक डूबे, किनारे पर मिले मोबाइल-चप्पलें

ITI छात्रों को बड़ी राहत: आर्थिक रूप से कमजोर प्रशिक्षुओं को मिलेगा 2,000 मासिक स्टाइपेंड, रोजगार...

BPTP सोसाइटी में 7 साल के मासूर पर गिरा छज्जे का बड़ा हिस्सा, घायल
(VIDEO) रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के जन्मदिन कार्यक्रम में हंगामा, पार्षदों के बीच हुई...

हरियाणा पुलिस भर्ती में दौड़ के दौरान युवक की मौत, दूसरे राउंड में ट्रैक पर गिरा...पीछे छोड़ गया 3...