दादरी बस स्टैंड पर मनचले का मुंडन, छात्राओं से करता था छेड़छाड़, वीडियो वायरल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 06 Jan, 2026 03:23 PM

a man was publicly shamed and had his head shaved at dadri bus stand for harassi

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक युवक को बस स्टैंड पर छात्राओं से छेड़छाड़ करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक युवक को बस स्टैंड पर छात्राओं से छेड़छाड़ करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब कमेंट करने पर वहां मौजूद लोगों ने उसको घर दबोचा। लोगों ने मौके पर सजा देते हुए उसका मुंडन तक कर दिया। पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 यह घटना 29 दिसंबर को दोपहर साढ़े 3 बजे की है। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बताया कि पास के ही एक गांव का युवक अक्सर यहां घूमता था। वह अक्सर छात्राओं को छेड़ता और उन पर अभद्र टिप्पणियां करता था। छात्राएं उस युवक से काफी परेशान थीं। कई बार चेतावनी देने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वीडियो में बस स्टैंड पर काउंटर के सामने लोग युवक का मुंडन करते हुए दिख रहे हैं। पास में कुछ पुलिस कर्मचारी भी खड़े हैं। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया। वह कौन है, उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

बस स्टैंड चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि यह घटना कुछ दिन पुरानी है। उनके अनुसार, जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक भीड़ युवक का मुंडन कर चुकी थी। इस संबंध में कोई लिखित शिकायत न मिलने के कारण युवक को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

और ये भी पढ़े

    Related Story

      Trending Topics

      IPL
      Royal Challengers Bengaluru

      190/9

      20.0

      Punjab Kings

      184/7

      20.0

      Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

      RR 9.50
      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!