जोहड़ में मिले लापता मां व उसके दोनों बच्चों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 23 May, 2022 03:32 PM

dead bodies of missing mother and her two children found in johad

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बे में जोहड़ के पास महिला और उसके दो बच्चों के शव बरामद हुए है। महिला दो दिन से बच्चों के साथ...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बे में जोहड़ के पास महिला और उसके दो बच्चों के शव बरामद हुए है। महिला दो दिन से बच्चों के साथ लापता थी। पुलिस ने तीनों के शव को पानी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। 

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी के गांव कोसली निवासी सीता देवी, बेटा लक्ष्य व बेटी मनीषा शनिवार को घर से लापता हो गए थे। परिजन तीनों की लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह कोसली मठ के पीछे बने जोहड़ में ग्रामीण ने एक महिला की लाश पानी में तैरती देखी। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के अलावा उसके दो छोटे बच्चों के शव भी तैर रहे थे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीनों के शव बाहर निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि महिला और उसके दोनों बच्चों की मौत के पीछे कारण क्या रहे। इस मामले में पुलिस जुटी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!