Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Jul, 2026 04:40 PM

सेक्टर-37सी स्थित esplander मॉल के पास एक महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस सहित अपराध शाखा व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-37सी स्थित esplander मॉल के पास एक महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस सहित अपराध शाखा व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। आज सुबह राहगीरों ने जब महिला का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, महिला के कपड़े अस्त व्यस्त मिले हैं। ऐसे में महिला के साथ कुछ गलत होने का अंदेशा है। हालांकि महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा आसपास बनी दुकानों व ढाबों में काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा और यह भी स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर महिला के साथ कुछ गलत तो नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।