पानीपत में गौ तस्करी का भंडाफोड़, ठूंसकर भरे रखे थे 14 गौवंश, 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 28 Aug, 2025 09:59 PM

cow smuggling busted in panipat

पानीपत में पुलिस ने बुधवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए जीटी रोड पर एक कैंटर से 14 गायों को बरामद किया। पुलिस चेकिंग के दौरान यह वाहन पकड़ा गया। गायों को भूखा-प्यासा ठूस-ठूसकर भरा गया था

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में पुलिस ने बुधवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए जीटी रोड पर एक कैंटर से 14 गायों को बरामद किया। पुलिस चेकिंग के दौरान यह वाहन पकड़ा गया। गायों को भूखा-प्यासा ठूस-ठूसकर भरा गया था और बॉडी को तिरपाल से ढक रखा था। सभी गायों को सुरक्षित बरसत रोड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में भेज दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सेक्टर-13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस टीम जीटी रोड पर लेन ड्राइविंग और यातायात नियमों की जांच कर रही थी। इस दौरान करनाल की ओर से आ रहा एक संदिग्ध कैंटर पहली लाइन में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकवाया तो अंदर से पशुओं की आवाज और तेज गंध महसूस हुई। संदेह होने पर जब तिरपाल हटाया गया तो उसमें 14 गायें पाई गईं।

आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी

पूछताछ में कैंटर चालक और परिचालक ने खुद को आंध्र प्रदेश के जिला अन्नामया के रायचोटी गांव का निवासी प्रवीन पुत्र विजय रायराज और राजे शेखर पुत्र मालाया बताया। दोनों पशुओं को अवैध रूप से ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गौ संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। गुरुवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!