चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा था झगड़ा

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Jun, 2022 11:18 AM

cousin shot dead quarrel was going on over the distribution of land

गांव लाठ में जमीन के विवाद में ग्रामीण और उसके चचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। बीच-बचाव के लिए आए एक भाई की 2 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई...

गोहाना : गांव लाठ में जमीन के विवाद में ग्रामीण और उसके चचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। बीच-बचाव के लिए आए एक भाई की 2 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ग्रामीण का रिवॉल्वर भी ले गए। सूचना मिलने पर सदर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची ।एफ.एस.एल. की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

गांव लाठ के विनोद ने पुलिस को शिकायत दी कि वह रविवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रैक्टर लेकर खेत में जमीन की जुताई करने गया था। उसका जमीन के बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। विनोद जैसे ही खेत में जुताई करने लगा तो उसे चाचा सतपाल लड़के संदीप व दीपक और श्री भगवान के बेटे तिलकराज व राजेश उर्फ भोलू ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने विनोद के ट्रैक्टर के आगे अपना ट्रैक्टर अड़ा दिया। वह ट्रैक्टर से नीचे उतरा तो आरोपियों ने उस पर अपना ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। चारों ने उससे हाथापाई करते हुए डंडों हमला शुरू कर दिया।

इसी बीच विनोद के ताऊ महा सिंह का बेटा शमशेर उर्फ पप्पू वहां पहुंच गया और बीच-बचाव करने लगा। संदीप को विनोद ने पीछे से पकड़ लिया और दीपक ने उसका रिवाल्वर छीन लिया। आरोपियों ने शमशेर उर्फ पप्पू को 2 गोलियां मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने विनोद पर भी गोली चलाई लेकिन वह बाल-बाल बच गया। आरोपित विनोद की रिवाल्वर लेकर फरार हो गए। शमशेर को गांव खानपुर कलां स्थित बी.पी.एस. राजकीय महिला मैडीकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। विनोद की शिकायत पर पुलिस ने संदीप, दीपक, तिलकराज और राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!