जलभराव से निपटने के लिए निगम तैयार, वाट्सएप पर जानकारी देते ही लेगा एक्शन

Edited By Shivam, Updated: 15 Jul, 2019 08:37 PM

गुरुग्राम में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने पूरी तरह कमर कस ली है। निगम इस बार जलभराव के सभी 38 स्थानों को चयनित कर उसपर एक्स्ट्रा काम किया जा रहा है। गुरुग्राम में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव को रोकने के लिए इस...

गुरुग्राम (मोहित): गुरुग्राम में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने पूरी तरह कमर कस ली है। निगम इस बार जलभराव के सभी 38 स्थानों को चयनित कर उसपर एक्स्ट्रा काम किया जा रहा है। गुरुग्राम में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव को रोकने के लिए इस बार निगम की तरफ से एक प्लान तैयार की गया है।

इस प्लान के तहत निगम ने शहर भर में करीब 38 ऐसे स्थानों को निश्चित किया है। जहां पानी भरने का ज्यादा चांस है। इन जगाहों पर इस समस्या से निपटने के लिए एक्स्ट्रा दर्जनों पम्प लगाए गए है। गुरुग्राम में पानी निकासी नहीं होने के कारण हर बार बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भर जाता है, जो जाम का भी एक बड़ा कारण है।

चीफ इंजीनियर नगर निगम रमन शर्मा ने बताया कि इसके अलावा नगर निगम की तरफ से अपने अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसमें निगम के उच्च अधिकारियों भी जोड़ा गया है। जिसमे वाटर लॉगिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस ग्रुप पर हर जगह के बारे में अपडेट देनी होगी। कही भी जलभराव की समस्या होती है बारिश के  दौरान तो वहां पम्प और राहत का काम किया जाएगा। इसके अलावा निगम ने दावा किया है कि इस बार जलभरवा से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!