सिरसा के रानियां थाने में SHO को हटाया, SP ने इस वजह से लिया सख्त एक्शन

Edited By Harman, Updated: 09 Jul, 2026 01:34 PM

sho removed from sirsa s rania police station

हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां थाना प्रभारी सुखबीर सिंह को पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद उनकी जगह थाने के एडिशनल एसएचओ को कार्यभार सौंपा गया है।

सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां थाना प्रभारी सुखबीर सिंह को पद से हटा दिया गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद उनकी जगह थाने के एडिशनल एसएचओ को कार्यभार सौंपा गया है। 

बता दें कि रानियां थाना क्षेत्र में पिछले आठ महीनों के दौरान यह तीसरी बार है जब किसी थाना प्रभारी को पद से हटाया गया है। बताया जा रहा है कि पीएसआई सुखबीर सिंह को पहली बार किसी थाने का प्रभारी बनाया गया था। हालांकि, कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद ही उनके खिलाफ काम में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थी। आरोप था कि शिकायतों पर समय पर और संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही थी, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी।

मामले पर सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के खिलाफ जनता की ओर से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। काम में लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने का निर्णय लिया गया। फिलहाल नए थाना प्रभारी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!