हरियाणा में कोरोना 308/224: एक ही परिवार के 5 सदस्य संक्रमित, जानिए राज्य की स्थिति

Edited By Shivam, Updated: 28 Apr, 2020 07:17 PM

coronavirus scored 308 in haryana 224 recovered 5 new cases on tuesday

हरियाणा में आज मंगलवार शाम तक कोरोना वायरस का आंकड़ा 308 पर जा पहुंचा है। झज्जर जिले में एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि पॉजिटिव मामले सामने आने की तुलना में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या आज ज्यादा रही...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में आज मंगलवार शाम तक कोरोना वायरस का आंकड़ा 308 पर जा पहुंचा है। झज्जर जिले में एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि पॉजिटिव मामले सामने आने की तुलना में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या आज ज्यादा रही है। जहां आज कोरोना पॉजिटिव के 7 नए मामले आए वहीं 11 लोग ठीक होकर घर भेजे गए। नए मामलों में झज्जर से 4, सोनीपत से 2 व पानीपत से 1 संक्रमित मिला है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों में फरीदाबाद, पलवल व पंचकूला से 3-3 और नूंह जिले से 1 मरीज है। प्रदेश में अब केवल 81 सक्रिय मामले रह गए हैं।

झज्जर जिले में पिछले दिनों संक्रमित मिले दिल्ली पुलिस के जवान की पत्नी भी पॉजिटिव मिली है। अब एक ही परिवार में कुल मरीजों की संख्या 5 हो गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस के जवान को दिल्ली की कुल मरीजों की सूची में शामिल किया गया है। उसके परिवार से अब उसकी पत्नी, माता-पिता और डेढ़ साल की बेटी संक्रमित हो गई है। 

हरियाणा में 308 पहुंचा आंकड़ा, अब भी नूंह पहले नंबर पर
राज्य में सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह के हैं। गुडग़ांव में 51, फरीदाबाद में 46, पलवल में 34, पंचकूला में 18, सोनीपत में 24, अम्बाला में 14, पानीपत में 13, झज्जर में 5, करनाल में 6, रोहतक, हिसार और सिरसा में 4-4, यमुनानगर और भिवानी में 3-3, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी, फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा गया है। उनके समेत कुल संक्रमित का आंकड़ा 308 है। 

अब तक 224 मरीज हुए ठीक
प्रदेश में अब कुल 224 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह  में 46, फरीदाबाद में 40, गुरुग्राम में 36, पलवल 32, पंचकूला में 13, अम्बाला में 10, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर में 3, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और भिवानी में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 224 हो जाता है।

हरियाणा में अभी तक 133 जमाती मिले संक्रमित
प्रदेश में अब तक 133 जमाती संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा नूंह जिले से हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, पलवल 31, फरीदाबाद 23, गुरुग्राम 15, अम्बाला 5, पंचकूला 7, यमुनागर 3, भिवानी 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों और गांवों से पकड़ा गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!