हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की सामान्य सभा सम्पन्न, राज्यपाल ने पदाधिकारियों को दिए राज्य स्तरीय पुरस्कार

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Jul, 2026 08:07 PM

general meeting of the haryana state bharat scouts and guides concludes governo

हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा आज हरियाणा के लोक भवन, चण्डीगढ़ में अत्यंत

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा आज हरियाणा के लोक भवन, चण्डीगढ़ में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, जो हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक भी हैं, ने की। इस अवसर पर राज्य परिषद् के पदाधिकारी, जिला मुख्य आयुक्त, जिला संगठन आयुक्त, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. के.के. खण्डेलवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त), राज्य मुख्य आयुक्त, हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने महामहिम राज्यपाल को गत एक वर्ष के दौरान संगठन द्वारा किए गए कार्यों, सदस्यता विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, युवा विकास गतिविधियों, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने सदस्यता वृद्धि, प्रशिक्षण, सेवा कार्यों तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के नवनियुक्त पदाधिकारियों को वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्काउट्स, गाइड्स एवं पदाधिकारियों को विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, जम्बूरियों में उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा स्काउटिंग एवं गाइडिंग के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाने वाले सम्मान शामिल थे।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महामहिम राज्यपाल ने हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा युवा चरित्र निर्माण, राष्ट्र सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स को बधाई देते हुए कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इसी प्रकार निस्वार्थ भाव से समाज एवं राष्ट्र की सेवा करते हुए स्काउटिंग आन्दोलन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान देते रहें।

इस अवसर पर नरेश कौशल, संपादक, दैनिक ट्रिब्यून; श्रीमती धीरा खण्डेलवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त), उपाध्यक्ष, हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स; श्रीमती आशिमा बरार, आईएएस; श्रीमती अमनीत पी. कुमार, आईएएस; प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, महेन्द्रगढ़; प्रो. (डॉ.) देवेन्द्र सिंह, कुलपति, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत; श्री आर.के. गुप्ता, प्रो-वाइस चांसलर; श्री साकेत कुमार, आईएएस; श्री मणिराम शर्मा, आईएएस; श्री विजय कुमार सिद्धप्पा भाविकट्टी, आईएएस; श्रीमती गीत राठी सिंह सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, राज्य पदाधिकारी, जिला मुख्य आयुक्त, जिला संगठन आयुक्त तथा विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!