दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए कांग्रेस कार्यकर्ता, सत्याग्रह में शामिल होने जा रहे थे राजधानी

Edited By Vivek Rai, Updated: 20 Jun, 2022 03:44 PM

congress workers detained by delhi police going to join satyagraha

सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर एक बस में बैठा लिया है। पुलिस का दावा है कि राजधानी में धारा 144 लागू होने के चलते कांग्रेसियों को आगे नहीं जाने दिया गया है।

सोनीपत(राम सिंहमार): सेना में भर्ती के लिए जारी अग्निपथ योजना और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस द्वारा राजधानी में किए जा रहे सत्याग्रह में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच रास्ते से ही हिरासत में ले लिया है। सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर एक बस में बैठा लिया है। पुलिस का दावा है कि राजधानी में धारा 144 लागू होने के चलते कांग्रेसियों को आगे नहीं जाने दिया गया है।

कार्यकर्ताओं का आरोप, तानाशाही रवैया अपना रही सरकार

दरअसल नेशनल हेराल्ड मामले में आज राहुल गांधी से चौथी बार पूछताछ हो रही है। इसी के साथ अग्निपथ के विरोध में आज ही के दिन भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसलिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। हरियाणा से भी कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाने के लिए निकले थे। सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाने की तैयारी में थे। इस दौरान सिंघु बॉर्डर पर ही दिल्ली पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर एक बस में बैठा लिया और आगे ले गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार की तानाशाही है। पार्टी कार्यकर्ता इकट्ठा होकर दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय जा रहे थे, लेकिन उन्हें यहां बॉर्डर पर ही रोक दिया गया है। वही कुंडली सिंघु बॉर्डर पर चल रही चेकिंग के चलते जाम की स्थिति बनी हुई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!