Edited By Manisha rana, Updated: 23 Sep, 2023 06:02 PM

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर अपशब्द कहे हैं। उन्होंने आज एक कार्यक्रम के दौरान एक विवादित बयान दिया। उदयभान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के लिए कहा कि उन्हें पता ही नहीं...
यमुनानगर : हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर अपशब्द कहे हैं। उन्होंने आज एक कार्यक्रम के दौरान एक विवादित बयान दिया। उदयभान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के लिए कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि घर-परिवार क्या होता है।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष @INCUdaiBhan की भारत के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है।
ये है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान?
विपक्ष के किसी नेता ने इसकी निंदा की? कांग्रेस ने इनसे माफी माँगने को कहा? pic.twitter.com/WzhwTlhqJ9
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) September 23, 2023
उदयभान के इस बयान पर हरियाणा भाजपा प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब ने कहा है कि हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के भारत के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाते हैं। ये है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान?
बता दें कि उदयभान यमुनानगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर राजन शर्मा के निवास पर गए थे। वहां इंडिया गठबंधन में इनेलो के शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) हरियाणा में सहारा ढूंढ रहा है। उदयभान ने ये भी कहा कि इनेलो भाजपा की टीम है, उसकी सहयोगी है। वह कांग्रेस को कमजोर करना चाहती है। इंडिया गठबंधन के कुछ सहयोगी दल इनेलो को शामिल करना चाहते हैं। हरियाणा कांग्रेस अपने नेतृत्व को जमीनी हकीकत से अवगत कराएगी कि इनेलो का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है। इसके बावजूद नेतृत्व अगर चाहेगा तो उनका फैसला सिर माथे होगा।